पटियाली के लिए समाजसेवियों का अनूठा तोहफा: निःशुल्क शव फ्रीजर बॉक्स सेवा शुरू
कस्बा पटियाली के समाजसेवियों ने कस्बे के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की है। उन्होंने मिलकर निःशुल्क शव फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराया है, जो अब जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाज सेवी डा. विजय चतुर्वेदी, सेठ रमन गुप्ता, सेठ दिनेश गुप्ता, सेठ बालकिशन गुप्ता, सर्राफ अरुण गुप्ता और अवधेश शर्मा के संयुक्त सहयोग से यह डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स खरीदा गया है। रविवार को यह फ्रीजर बॉक्स गंजडुंडवारा रोड स्थित प्राचीन पाटलावती मंदिर कमेटी को भेंट किया गया।
पाटलावती मंदिर द्वारा संचालित इस सेवा के अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर हिंदू, मुस्लिम सहित सर्व समाज के किसी भी व्यक्ति को यह शव फ्रीजर बॉक्स निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिन उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी परिवार को दुख की घड़ी में परेशानी न हो।
जरूरत पड़ने पर मंदिर के महंत (मोबाइल नंबर 7409251800) या डा. विजय चतुर्वेदी (मोबाइल नंबर 9412674505) से संपर्क किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने इस मानवीय कार्य की सराहना की है और इसे कस्बे के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
