पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर बाघ का आतंक खत्म, वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में किया कैद
By
Dec 14, 2025
पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार प्रखंड जहरीखाल के अमलेशा गांव में पिछले कुछ दिनों से बाघ का आतंक था। 5 दिसंबर को इस बाघ ने 60 वर्षीय उर्मिला देवी को उस समय अपना शिकार बना लिया जब वह घर के पास चारापत्ती लेने गई थीं। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की थी।
वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में पिंजरा लगाया और बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार की टीम तैनात की। आज सुबह करीब 4 बजे, टीम को बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता मिली। इसके बाद बाघ को सुरक्षित रूप से पिंजरे में डालकर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और अब वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
