0

‘तमिलोकसभा में अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार पर लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप, मचा बवाल

By Dec 12, 2025

लोकसभा में शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान तमिलनाडु के कार्तिगई दीपम विवाद ने अचानक राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार सनातन विरोध का प्रतीक बन गई है और राज्य में हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार हो रहा है।

उनके इस बयान पर तुरंत द्रमुक सांसदों ने कड़ा प्रतिरोध जताया और वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। अनुराग ठाकुर ने मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच के हालिया आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने तिरुप्परनकुंड्रम स्थित सुब्रमणिय स्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य प्रशासन ने इसका पालन नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं को दीप जलाने से रोका गया और उन पर लाठीचार्ज तक किया गया। ठाकुर ने इसे अदालत के आदेश की खुली अवहेलना और धार्मिक स्वतंत्रता के विरुद्ध करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक के कई मंत्री सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं, जो राज्य सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता से प्रेरित है।

द्रमुक सांसदों का कहना था कि भाजपा जानबूझकर तमिलनाडु सरकार को सांप्रदायिक लाइन पर खड़ा करने की कोशिश कर रही है। हंगामा बढ़ने पर पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दरअसल तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, बल्कि आदेश देने वाले उक्त जज के खिलाफ विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में महाभियोग का नोटिस भी दिया है। राज्य का तर्क है कि संबंधित स्थल एक दरगाह के निकट है, जहां सुरक्षा के मद्देनजर स्पष्ट दिशा-निर्देश आवश्यक है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: ‘कोलसेतु’ को मंजूरी, अब कोयला निर्यात करना होगा आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ने शुक्रवार को कोयले के निर्बाध, कुशल और पारदर्शी उपयोग के लिए नए विंडो कोलसेतु की मंजूरी दे दी। कोलसेतु विंडो से नीलाम होने वाले कोयले का...
By Dec 12, 2025

IndiGo पर सरकार का शिकंजा: 58 करोड़ का नोटिस, DGCA की कार्रवाई और उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी

रोजाना हजारों हवाई यात्रियों को मुश्किल में डालने वाली इंडिगो एयरलाइंस पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। इंडिगो को सीजीएसटी के बकाए देनदारी व जुर्माने के रूप में 58 करोड़ रुपए का नोटिस...
By Dec 12, 2025

मनरेगा में बड़े बदलाव की तैयारी: फर्जीवाड़ा होगा बंद, गरीबों को मिलेगा समय पर पैसा; जानें सरकार का नया प्लान

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना को शुरू हुए लगभग दो दशक हो चुके हैं। इस लंबी अवधि में योजना में कई तरह की कमियां और विसंगतियां उभरकर सामने आई हैं। इन्हीं...
By Dec 12, 2025

10 हजार या 1 लाख, Miya Musalman मुझे वोट नहीं देंगे: हिमंत सरमा का बड़ा बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोर देकर कहा है कि राज्य में मतदान पैटर्न सरकारी योजनाओं या वित्तीय प्रोत्साहनों के बजाय विचारधारा से प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी पैसा...
By Dec 12, 2025

हवाई किराए पर सरकार का बड़ा बयान: ‘पूरे साल कैप लगाना संभव नहीं, त्योहारों पर बढ़ेंगे दाम’

विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार के लिए पूरे देश में हवाई किराए पर कैप लगाना संभव नहीं होगा। उन्होंने तर्क दिया कि एक अविनियमित बाजार (deregulated market)...
By Dec 12, 2025

धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोईं हेमा मालिनी, बेटियों ने संभाला; अमित शाह भी हुए भावुक

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का हाल ही में 24 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे उद्योग और देश को सदमा लगा। उनका परिवार अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाया है।...
By Dec 12, 2025

दुबई बना भारतीय छात्रों की नई पसंद, उच्च शिक्षा के लिए क्यों बढ़ रहा है क्रेज?

भारतीय छात्रों में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के अलावा अब दुबई में हाई स्टडी करने की रुचि दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। जहां पहले उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों की पहली पसंद अमेरिका, कनाडा...
By Dec 12, 2025

पवन कल्याण और सुनील गावस्कर को बड़ी राहत, दिल्ली HC ने AI वीडियो हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने गूगल, मेटा और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर...
By Dec 12, 2025

साझा करें