0

सोरों-बदायूं के बीच गंगा पर बनेगा 488 करोड़ का पुल, 80 गांवों को मिलेगा लाभ

By Dec 12, 2025

उत्तर प्रदेश सेतु निगम बरेली यूनिट की ओर से सोरों के लहरा गंगा घाट और बदायूं सहसवान के नगला बरन जामनी गंगा घाट तक गंगा नदी पर नए पुल निर्माण के लिए सर्वे के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह पुल करीब साढ़े चार किलोमीटर से अधिक लंबा होगा, जिसकी अनुमानित लागत 488 करोड़ रुपये है। इसमें 151 पिलर बनाए जाने प्रस्तावित हैं, हर पिलर के बीच में तीस मीटर की दूरी होगी। पुल के अलावा संपर्क पहुंच मार्ग व अतिरिक्त पहुंच मार्ग के निर्माण की लागत भी इसमें शामिल है।

इस परियोजना के तहत 4590.40 मीटर का मुख्य सेतु, 200-200 मीटर के पहुंच मार्ग और 3600 मीटर की लम्बाई के अतिरिक्त पहुंच मार्ग की आवश्यकता होगी। इस परियोजना को बदायूं के डीएम की ओर से शासन से स्वीकृति के लिए भेजा गया है। नए पुल के प्रस्ताव भेजे जाने के बाद तीर्थ नगरी सोरों के लहरा गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की तादात और बढ़ जाएगी।

इस पुल से कासगंज के सोरों तीर्थ नगरी के आसपास और बदायूं के सहसवान क्षेत्र के करीब 80 गांवों को आने-जाने में काफी सहूलियत और समय की बचत होगी। इससे व्यापार, नौकरी, कामकाज, शिक्षा आदि के लिए जाने वालों को भी इसका लाभ होगा। बदायूं के सामाजिक कार्यकर्ता तिलक सिंह ने पुल निर्माण के लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक काफी पैरवी की है और वे पुल की कार्ययोजना की स्वीकृति के लिए शासन में भी मांग उठाएंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: 217 वाहनों पर जुर्माना, 3 सीज, लाखों का चालान

कासगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात पुलिस ने एक व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें यातायात...
By Dec 12, 2025

नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 217 वाहनों के चालान काटे, 3 सीज

याताजा जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कासगंज-सोरों...
By Dec 12, 2025

सोरों और बदायूं के बीच गंगा पर बनेगा 4.5 किमी लंबा पुल, 488 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

उत्तर प्रदेश सेतु निगम बरेली यूनिट की ओर से सोरों के लहरा गंगा घाट और बदायूं सहसवान के गांव नगला बरन जामनी गंगा घाट तक गंगा नदी पर नए पुल निर्माण के लिए सर्वे के...
By Dec 12, 2025

साझा करें