चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी बढ़ गई। सुबह के कारोबार में ही चांदी लगभग 1500 रुपये प्रति किलो तक गिर गई।
नई दिल्ली में सुबह 11 बजे के करीब एमसीएक्स (MCX) पर 1 किलो चांदी की कीमत 182,058 रुपये दर्ज की गई। इसमें 1350 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई। चांदी ने इस दौरान 180,974 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 182,155 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।
वहीं, सोने की बात करें तो सुबह 11 बजे के करीब एमसीएक्स में सोने की कीमत 130,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसमें 118 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला। सोने ने इस दौरान 130,233 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 130,617 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर बनाया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह उतार-चढ़ावचढ़ाव वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग में बदलाव का परिणाम है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर के स्थानीय बाजार में नवीनतम दरों की जांच करें।
