नोएडा: शराब के नशे में दोस्तों ने ही घोंटा दोस्त का गला, गाली-गलौज बनी हत्या की वजह
नोएडा के दनकौर में मनीष (24 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 29 नवंबर को वह अपने गांव निवासी भारत कुमार और पतलाखेड़ा गांव निवासी बाबी भाटी के साथ घर से कार लेकर घूमने निकला था।
पुलिस के अनुसार, तीनों दोस्तों ने बिलासपुर कस्बा के पास एक ट्यूबवेल पर शराब पी। शराब पीते समय किसी बात को लेकर आपस में गालीगलौज होने लगी। भारत कुमार और बाबी भाटी ने पहले तो गालियों का विरोध किया, लेकिन जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने मनीष का गला दबा दिया। दम घुटने के कारण मनीष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद दोनों आरोपित शव को ठिकाने लगाने के लिए जमालपुर गांव के पास नहर के पुल पर पहुंचे और शव को नहर में फेंक दिया। तीन दिन तक नहर में तलाश के बाद शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
नोएडा प्राधिकरण का उद्यमियों को तोहफा, अदेयता प्रमाण-पत्र की बाध्यता खत्म
गोवा अग्निकांड के बाद नोएडा में हड़कंप, 2000 से ज्यादा क्लब-होटलों की सुरक्षा जांच शुरू
नोएडा: पुराने कार बाजार में ‘धमाके का व्यापार’, बिना ट्रांसफर बिक रहीं गाड़ियां, सुरक्षा पर बड़ा खतरा
नोएडा में दर्दनाक हादसा: मामा की कार से कुचलकर 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
नोएडा के इस फेमस पार्क की टाइमिंग में होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नया प्लान
नोएडा फिल्म सिटी पर सस्पेंस! 6 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण, योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पर सवाल
नोएडा में शादी के मंडप में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘पागल है क्या…’
नोएडा में बिना सत्यापन रह रहे हजारों लोग, आतंकी घटनाओं का खतरा! पुलिस ने दी चेतावनी
