झारखंड की बहुचर्चितर्चित घटना पर बनी ‘पीएम्स वाइफ’ का जलवा, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
झारखंड की एक बहुचर्चित घटना से प्रेरित हिंदी फिल्म ‘पीएम्स वाइफ’ का चयन जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए किया गया है। इस फिल्म के लेखक व निर्देशक राहुल रंजन ने यह जानकारी साझा की है। दुमका के रहने वाले राहुल ने बताया कि जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल देश का एक प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल है, जिसका 18वां संस्करण 13 से 15 फरवरी 2026 को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित होगा।
राहुल रंजन ने कहा कि विश्व भर से चुनिंदा फिल्में इस फेस्टिवल में आती हैं और उनकी निर्देशित फिल्म का चयन होना काफी रोमांचक है। यूनिवर्स एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी इस फिल्म की शूटिंग मुंबई से पालघर के अलावा दुमका के कई लोकेशन पर हुई है। राहुल रंजन के मुताबिक, बतौर लेखक व निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि उन्होंने झारखंड की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने का निर्णय लिया है।
फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए राहुल ने बताया कि यह झारखंड की एक बहुचर्चित घटना से प्रेरित है, जिससे एक महिला मजदूर की जिंदगी बेहद प्रभावित हुई थी। फिल्म में उनके जीवन संघर्ष को संवेदनशील तरीके से उतारा गया है। फिल्म के निर्माता पंकज गुप्ता हैं, जबकि कैमरामैन उन्मेष कबरे हैं।
फिल्म में बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से किरदारों को जीवंत किया है। मुख्य भूमिकाओं में पंकज गुप्ता, शिखा शर्मा, राहुल रंजन, सत्यकाम आनंद, दीरा रंजन, दीप्ती गायकवाड़, शरण ठक्कर, पूर्णिमा सिंह, सौरभ शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, कल्याणी झा, विक्की बैधनाथ, चिया जोशी, मंजु गुप्ता, धनीराम प्रजापति, नवीन चंद्र ठाकुर, रिपुसूदन साहु, समीर पाल, राहुल गुप्ता, सीमा कुंजरकर, जिनेश मैसुरिया, प्रिया गुप्ता, प्रफुल्ल शिर्के, वाल्मीकि, आकाश, प्रिंस गुप्ता, कृष्णा शाही, शिवम गुप्ता, सत्येन्द्र यादव, आदित्य गुप्ता इत्यादि शामिल हैं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
