0

चुनाव आयोग का बड़ा आदेश: केरल में बढ़ी SIR फॉर्म भरने की तारीख, छूटे हुए मतदाताओं को नाम जोड़ने का आखिरी मौका

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण का काम अब अपने अंतिम चरण में है। केरल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में 11 दिसंबर को इसके पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। इसमें प्रत्येक मतदाता के लिए गणना फार्म भरना जरूरी है।

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सचेत करते हुए कहा है कि यदि किसी मतदाता का नाम एसआइआर में छूट रहा है तो तुरंत समय रहते उसका गणना फार्म भरवाए, ताकि मसौदा मतदाता सूची में उसका नाम शामिल हो सके। केरल में स्थानीय निकाय के चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग ने वहां गणना फॉर्म को भरने और जमा करने की अंतिम तारीख 18 दिसंबर तक बढ़ा दी है। आयोग ने यह कदम तब उठाया है, जब एसआईआर के बढ़ाए गए समय में वह राजनीतिक दलों के साथ मिलकर नहीं मिल रहे मतदाताओं को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है।

आयोग के मुताबिक इन सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक करीब तीन लाख मतदाता नहीं मिल रहे है, जबकि 50.94 करोड़ मतदाताओं के पास ही गणना फार्म पहुंच गए है। इनमें से 50.06 करोड़ मतदाताओं के गणना फार्म अपलोड भी हो गए है। उत्तर प्रदेश व केरल को छोड़ दें तो बाकी राज्यों में 99 या उससे अधिक गणना फार्म अपलोड़ हो चुके है। केरल में अब तक 96.89 और उत्तर प्रदेश में 95.72 प्रतिशत गणना फार्म अपलोड हुए है। इन राज्यों में एसआइआर की घोषणा के समय यानी 27 अक्टूबर 2025 तक कुल 50.97 करोड़ मतदाता थे।

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से यह अपील तब की है, जब इस राज्यों में एसआइआर की घोषणा के बाद तीन लाख से अधिक राजनीतिक दलों से जुड़े बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाए गए है। एसआइआर की घोषणा के समय में इन राज्यों में बीएलए की संख्या 7.64 लाख थी जबकि अब यह संख्या बढ़कर 12.43 लाख हो गई है। आयोग के मुताबिक एसआइआर के दौरान पहली बार राजनीतिक दलों से जुड़े बीएलए की भूमिका को बढ़ाकर उन्हें पचास गणना फार्म प्रतिदिन भरकर जमा कराने की छूट दी है। मतदाता सूची में शुद्धता सुनिश्चित करने में इसका सहयोग मिलना चाहिए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’

IndiGo के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को अभूतपूर्व उड़ान व्यवधानों के एक सप्ताह बाद विस्तृत सार्वजनिक माफी जारी की। उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया कि एयरलाइन ने नए...
By Dec 10, 2025

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल क्यों पूछा जाता है कि क्या उन्होंने...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही बीजेपी द्वारा बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यह पूछकर...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

साझा करें