0

सीतामढ़ी में 24 घंटे के अंदर दो गोलीकांड: एक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

By Dec 10, 2025

सीतामढ़ी में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति जख्मी हालत में है और उसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

पहली घटना शनिवार की रात बैरगनिया मुख्य पथ में गोपाल हार्डवेयर के पास हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक मिस्त्री जयकिशोर महतो पर दो राउंड फायरिंग की। जयकिशोर महतो बाजार से सब्जी खरीद कर अपने डेरा जा रहा था। संयोगवश गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से देसी पिस्टल बरामद किया है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

दूसरी घटना रविवार को परसौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरखौली चौक के समीप दिनदहाड़े हुई। बाइक सवार बदमाशों ने बेलसंड थाना क्षेत्र के पंडरहिया गांव निवासी मोहम्मद कबीर को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के स्वजन ने बताया कि कबीर अपनी बाइक से सुरसंड जाने के लिए निकला था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इन दो घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सरकारी खरीद में देरी से किसान परेशान, बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बिक रहा धान

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार व अनिश्चितता से किसानों की चिंता चरम पर है। एक ओर जहां धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं, वहीं दूसरी ओर धान...
By Dec 10, 2025

सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को भूना, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, हंगामा

सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेलसंड सड़क पर सरखौली चौक के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान...
By Dec 10, 2025

सीतामढ़ी में शादी समारोह में खूनी खेल, डीजे पर डांस कर रहे 14 साल के किशोर को लगी गोली

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में एक शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। डीजे पर डांस कर रहे 14 वर्षीय एक किशोर को हर्ष फायरिंग के...
By Dec 10, 2025

साझा करें