Smriti Mandhana-Palash Muchhal Breakup: शादी टूटने के बाद Instagram पर लिया बड़ा फैसला, बहन से भी टूटा रिश्ता!
इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) ने सारी अफवाहों को खारिज करते हुए रविवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट से सभी को हैरान कर दिया। दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी टूटने की पुष्टि कर दी है।
वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद स्मृति मंधाना ब्वॉयफ्रेंड पलाश के साथ अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही थीं। सांगली में कपल शादी की तैयारियों में जुट गया था। हल्दी, मेहंदी और संगीत फंक्शन भी हो गया था। मगर स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और शादी पोस्टपोन हो गई।
शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश मुच्छल पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगा। उनके चीट्स लीक हुए, कोरियोग्राफर के साथ नाम जुड़ा। इन अफवाहों के बीच अब पलाश और स्मृति ने चुप्पी तोड़ी है और शादी टूटने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
शादी तोड़ने के बाद अब स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने एक और बड़ा कदम उठाया है जिससे पता चलता है कि शादी टूटने के बाद अब दोनों एक-दूसरे के साथ कोई भी रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। दरअसल, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने शादी तोड़ने की अनाउंसमेंट करने के बाद एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। यही नहीं, स्मृति ने पलाश की बहन पलक मुच्छल को भी अनफॉलो कर दिया है और पलक ने भी स्मृति से कनेक्शन तोड़ लिया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
