0

बटाला: शादी समारोह में लाखों की चोरी, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हुआ चोर

By Dec 10, 2025

बटाला के घसीटपुर स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गईं जब एक चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। किरपाल सिंह निवासी बल थाना धारीवाल ने बताया कि उनके बेटे महताब सिंह की शादी अमरजोत कौर के साथ हो रही थी। शादी समारोह के दौरान, जब वह और उनकी पत्नी मनजीत कौर अपने बेटे और बहू के साथ फोटो खिंचवा रहे थे, तब उनकी पत्नी ने अपना पर्स पास ही रख दिया।

इस पर्स में दो सोने की चूड़ियां, एक सोने की अंगूठी और डेढ़ लाख रुपये नकद थे। कुछ देर बाद जब उन्होंने पर्स देखा तो वह गायब था। बाद में पता चला कि आरोपित गौरव निवासी गुलखेड़ी जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश ने यह चोरी की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बटाला में पुरानी रंजिश के चलते चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; अमृतसर रेफर

बटाला के पास गांव कोटला मूसा में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Dec 10, 2025

साझा करें