वाराणसी में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का आक्रोश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया
वाराणसी में वोट चोरी के आरोपों से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बल पूर्वक हिरासत मे ले लिया। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता सर्किट हाउस में एकत्रित हो गए थे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु को सर्किट हाउस के अंदर रोकने से उनकी गिरफ्तारी की संभावना पहले से ही बढ़ गई थी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पुलिस को चकमा देकर सर्किट हाउस पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी और गिरफ्तारी की तैयारी कर ली थी। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई और अन्य सामाजिक समस्याओं के साथ वोट चोरी की ओर बनारस के लोगों का ध्यान आकर्षित करना था। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़ – SIR बंद करो – बेरोजगारी हटाओ” जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनाक्रोश मार्च एवं रैली का आयोजन किया जा रहा था।
कार्यक्रम का स्थल शास्त्री घाट, कचहरी थी, जहां जनाक्रोश सभा का आयोजन प्रस्तावित था। इसके बाद रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के घेराव हेतु प्रस्थान किया जाना था। कांग्रेस की ओर से यह रैली युवाओं की आवाज को उठाने और बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने का एक प्रयास बताया गया। युवा कांग्रेस का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा था जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर विफल कर दिया।
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को गाड़ी में भरकर भेजा गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब प्रदर्शनकारियों ने सर्किट हाउस के अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई की निंदा की है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
ठंड आते ही हरी सब्जियों के दाम धड़ाम, लोकल मटर की आवक से और गिरेगी कीमतें
नौकरी देने से पहले पहचान पत्र जांचें: रोहिंग्या और घुसपैठियों पर योगी का कड़ा रुख, वाराणसी में विशेष अभियान शुरू
काशी विद्यापीठ में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी
IndiGo संकट: उड़ानें रद्द होने से फंसे यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत, बनारस से मुंबई और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
कफ सीरप किंग शुभम जायसवाल को दाऊद के गुर्गों ने दुबई में दिलाई पनाह, चौंकाने वाले खुलासे
वाराणसी में इंडिगो का संकट गहराया: लगातार 5वें दिन 17 उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
वाराणसी: क्रिकेट कोच पर नाबालिग खिलाड़ियों के साथ कुकर्म का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी
पतंगबाजी के शौकीनों के लिए बुरी खबर! प्रतिबंधित मांझे पर एनजीटी सख्त, सरकार से मांगा जवाब
