JEE Advanced 2026: IIT रुड़की ने जारी की एग्जाम डेट, जानें कब होगी परीक्षा
जेईई एडवांस 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) ने इस वर्ष की परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी ली है और अब आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, जेईई एडवांस 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026, रविवार को किया जाएगा।
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो जेईई मेन परीक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करेंगे। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। एनटीए ने पहले ही जेईई मेन 2026 के पहले सेशन की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 तक और दूसरे सेशन की परीक्षा 1 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित करने की घोषणा कर दी है।
जेईई एडवांस परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं: पेपर 1 और पेपर 2। प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आईआईटी रुड़की ने परीक्षा तिथि के साथ ही वेबसाइट लॉन्च कर दी है। जल्द ही इस परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियां भी घोषित की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक होगा। महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी और पीडब्लूडी वर्ग के छात्रों के लिए शुल्क 1600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को 3200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
