यूपी में शीतलहर का अलर्ट! 24 घंटे बाद कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद नमी बढ़ गई है। बादलों के छंटने के बाद बर्फीली हवा आएगी। प्रदेश में सबसे कम तापमान कानपुर नगर में ही रहा है। यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि यूपी के कई जिलों, आगरा, अलीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में कोहरा पड़ सकता है। वहीं बरेली, मुरादाबाद और तराई में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने से दिन में सर्दी का अहसास होने का अनुमान है। कानपुर, लखनऊ व पूर्वांचल के मौसम की बात करें तो सुबह ठंडी हवाएं चलेंगी और दिन में गुनगुनी धूप निकलेगी। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावनाएं हैं। आठ दिसंबर से मौसम के तेवर और ज्यादा सख्त हो जाएंगे।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ऊंचे बादलों की आवाजाही बढ़ी है। इससे आज रात के तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। हालांकि यह बर्फबारी ज्यादा नहीं हुई है लेकिन बादलों के छंटने के बाद अगले 36 घंटे में उत्तर पश्चिमी सर्द हवा का आना बढ़ जाएगा। तापमानों में उतार-चढ़ाव के बावजूद अगले दिनों में कड़ाके की ठंड की संभावना बनी हुई है।
हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ऊंचे बादलों का आना बढ़ गया है। इससे दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी। बादलों के छंटने के बाद सर्द हवा के आने की गति बढ़ेगी। जिससे कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार से सर्दी का असर बढ़ जाएगा। पहाड़ों पर बर्फबारी कराने वाले पश्चिमी विक्षोभ के आने का असर दिखने लगा है। गोरखपुर में रविवार को सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा और धुंधुंध छाया रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। देवरिया और बस्ती में भी धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान में कमी होने का अनुमान है।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
