‘अखंडा 2’ की रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने फैंस से मांगी माफी
नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन रिलीज से ठीक पहले इसे टाल दिया गया। मद्रास हाई कोर्ट के इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के पक्ष में आए आदेश के बाद मेकर्स को यह फैसला लेना पड़ा। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। मेकर्स ने एक बयान जारी कर देरी के लिए फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे।
मेकर्स ने अपने बयान में लिखा, ‘हमने अखंडा 2 को बड़े पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कभी-कभी अनएक्सपेक्टेड चीजें हो जाती हैं। हम दुनिया भर के सभी फैंस और सिनेमा लवर्स से दिल से माफी मांगते हैं जो इतनी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे थे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘अखंडा-2 जब भी आएगी, निशाने पर लगेगी… बहुत जल्द एक नई तारीख के साथ आ रही है’।
बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ संयुक्ता, बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा, आदि पिनीशेट्टी और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। मेकर्स ने कहा है कि उनकी टीम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और नई रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
