DDA Exam Date 2025: ग्रुप-ए, बी और सी परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ग्रुप-ए, बी और सी लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, अब वे डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। डीडीए की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी लिखित परीक्षा 16 दिसंबर से 03 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी।
डीडीए की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी के कुल 1732 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। स्टेज-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, कंप्यूटर आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार ग्रुप-ए, बी या सी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से संबंधित नई अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।
