इंडिगो की उड़ानें रद्द होते ही रेलवे ने संभाला मोर्चा, यात्रियों के लिए चलाईं 5 स्पेशल ट्रेनें और बढ़ाए कोच
देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो में हाल ही में बड़े पैमाने पर उड़ानों को रद करने के चलते यात्री फंस गए हैं। ऐसे में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों का लोड रेलवे पर आ गया है। इन यात्रियों के लिए रेल महकमा संकटमोचक बना है।
रेलवेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रेलवे ने ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट खंगालनी शुरू कर दी है और जहां पर पहले की तुलना में अधिक वेटिंग लिस्ट आ रही है वहां पर अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बड़े शहरों के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे ने यह मैसेज सर्कुलेट कर दिया है कि जहां पर वेटिंग अधिक है, वहां ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएं। उत्तर रेलवे के अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, जम्मू और फिरोजपुर मंडल में ट्रेनों की वेटिंग चेक की जा रही है।
इंडिगो एयरलाइन ने नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) को जिम्मेदार ठहराया है। इसके तहत पायलट और केबिन क्रू के लिए उड़ान के घंटे, ड्यूटी टाइम और आराम के समय पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। पायलटों की अधिकतम ड्यूटी 13 घंटे से घटाकर 10-11 घंटे कर दी गई है, साथ ही लगातार ड्यूटी के बाद अनिवार्य विश्राम अवधि बढ़ा दी गई है। रात की उड़ानों पर भी सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।
सरकार का तर्क है कि ये नियम हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए बनाए हैं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। थकान को विमान दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण माना जाता है और पायलटों को अधिक आराम देकर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। ये नियम विश्व भर की विमानन नियामक एजेंसियों द्वारा मिलकर बनाए गए हैं।
रेलवे द्वारा हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए तैयारी की गई है। इसके लिए जहां पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वहीं दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत नई दिल्ली से मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
