0

आजमगढ़ में शादी के दौरान फटा पटाखा, युवक का हाथ उड़ा और आंखें खराब हुई

By Dec 10, 2025

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव में गुरुवार को लावा परछन के दौरान पटाखा फोड़ने के क्रम में हुए विस्फोट में 22 वर्षीय चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। पटाखा के विस्फोट से चंदन का दाया हाथ उड़ गया। वहीं, आंख भी खराब हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए शहर के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव में आनंद चौहान की गुरुवार को शादी थी। बारात घर से जनपद के कप्तानगंज जा रही थी। रात में गांव के बाहर परछन के समय चंदन अपने साथी खुशीलाल के साथ जुगाड़ से आतिशबाजी के लिए पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान विस्फोट हो गया।

विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। ग्रामीणों की मदद से स्वजन उसे इलाज के लिए मुबारकपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने यहां से भी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। स्वजन उसे ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

इस संबंध में एएसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया युवक अपनी गलती से जला है। जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे 3 दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन 211 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों में...
By Dec 10, 2025

साझा करें