0

मानसा: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

By Dec 10, 2025

पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को होटल रॉयल विला में लंबे समय से गैर-कानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मालिक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना इंचार्ज सरदूलगढ़ गणेश्वर कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के मेन रोड पर स्थित होटल रॉयल विला में काफी समय से गैर-कानूनी और अन्य प्रकार की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस को मिली सूचना पर कार्रवाई करते इंस्पेक्टर पुष्पिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड करते हुए होटल के कमरों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर पुष्पिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने होटल का संचालक सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद तफ्तीश के आधार पर पांच अन्य लोगों हरियाणा के रोड़ी वासी सतनाम सिंह, गांव चोटिया वासी खुशप्रीत सिंह, गांव फतेहपुर वासी खुशप्रीत सिंह, गांव शेखपुरिया वासी महावीर और गांव करंडी वासी विकास कुमार को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें