इन 3 तरह के लोगों और जगहों से रहें दूर, चाणक्य नीति कहती है- वरना जीवन में कभी नहीं मिलेगी सफलता
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन को सफल बनाने के कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए हैं। चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ ऐसी चीजों और स्थानों से दूर रहना चाहिए, जो उसकी प्रगति में बाधा डालती हैं। चाणक्य नीति में बताया गया है कि यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपका जीवन कभी सफल नहीं हो सकता।
1. जहां सम्मान न हो, वहां न रुकें
चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को ऐसे स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए जहां उसका सम्मान न हो। यदि किसी स्थान पर आपको आजीविका कमाने के साधन न मिलें, कोई जान-पहचान वाला या दोस्त न हो और विद्या प्राप्त करने के अवसर न हों, तो ऐसे स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे स्थान पर रहकर आप कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते।
2. मूर्ख व्यक्ति की संगति से बचें
चाणक्य नीति में कहा गया है कि मूर्ख व्यक्ति को त्याग देना चाहिए, क्योंकि वह दो पैरों वाले पशु के समान है। जिस प्रकार एक अदृश्य कांटा हमें दिखता नहीं है, लेकिन पर गहरा दर्द देता है, वैसे ही एक मूर्ख व्यक्ति के कटु और अज्ञान भरे शब्दों से भी आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको एक मूर्ख व्यक्ति के साथ अपना बहुमूल्य समय कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए।
3. मूर्ख शिष्य या दुष्ट स्त्री की संगति
चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख शिष्य को उपदेश देने, दुष्ट स्त्री का पालन-पोषण करने और दुखी लोगों के साथ रहने से एक बुद्धिमान व्यक्ति भी दुखी हो जाता है। इसलिए, व्यक्ति को हमेशा ऐसी संगति से दूर रहना चाहिए जो उसके मन की शांति भंग करे और उसे नकारात्मकता की ओर ले जाए।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
