राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘RSS-BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं, लोकतंत्र खतरे में’
राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर 28 मिनट की स्पीच दी। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। राहुल ने कहा कि इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है, जिससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।
राहुल ने अपनी स्पीच में तीन मुख्य मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए। दूसरा, CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए। तीसरा, चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए। राहुल ने कहा कि वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है और सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती।
राहुल गांधी ने सरकार से तीन सवाल भी पूछे। उन्होंने पूछा कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया? दिसंबर 2023 में कानून क्यों बदला गया कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता? और चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए गए?
राहुल की स्पीच के दौरान 5 बार हंगामा हुआ। हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन मॉडल के जिक्र के समय कांग्रेस सांसदों द्वारा मॉडल की तस्वीर दिखाने पर स्पीकर ओम बिरला नाराज हो गए और कहा- ऐसे सदन नहीं चलेगा। वहीं, निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए कहा कि देश भर में मुस्लिम 40% बढ़े हैं और 15% मुस्लिम बांग्लादेशी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनके वोट से कांग्रेस और टीएमसी चुनाव जीतती हैं, और पश्चिम बंगाल में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
