आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। नसीरपुर क्षेत्र में माइल स्टोन 52.700 के पास आगरा से कानपुर जा रही एक कार अचानक सामने आए गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई।
कार चालक मुब्बसिर ने गाय को बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमाया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में मुब्बसिर के साथ उसके पिता मुहम्मद इदरीश, मौसी समसा बेगम, मां परवीन बेगम और बहन सदर सवार थे। ये सभी बाबू पुरवा, कानपुर के निवासी हैं।
हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यूपीड़ा एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाकर थाने पर खड़ा कराया है।
फिरोजाबाद: अवैध खनन रोकने गए अधिकारी पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश
फिरोजाबाद में ठंड का कहर, कोहरे से थमी रफ्तार; गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
नौकरी पर जा रहे बिहार के युवक को एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, साथी घायल
फिरोजाबाद में अफीम तस्करों पर शिकंजा, दो भाइयों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
अवैध प्लाटिंग का सपना दिखाकर ठगी, 30 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर; टूंडला में बड़ी कार्रवाई
