0

यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा: पीलीभीत, बाराबंकी और गोरखपुर में बनेंगे ESDM पार्क, ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल भी होगा लॉन्च

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रही है। राज्य के पीलीभीत, बाराबंकी और गोरखपुर में विश्व स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों में निवेशकों को इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के डिजाइन और निर्माण के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

बुधवार को होटल हयात में आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने इन पार्कों को जल्द विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए अगले महीने तक ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश के लिए छह ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के विजन को साझा किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन और उभरती प्रौद्योगिकियों में विकास को तेज करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नोएडा में तैयार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और दादरी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश उन सभी उद्यमों के लिए पूरी तरह तैयार है जो राज्य में अपनी स्थापना या विस्तार करना चाहते हैं। आर्थिक विकास मिशन के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि सरकार की प्रगतिशील नीतियों और बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश निवेश का प्रमुख गंतव्य बन चुका है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने बताया कि मोबाइल निर्माण में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बन चुका है और अब सेमीकंडक्टर, ड्रोन तथा नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी में भी अपनी पहचान बना रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह

आगरा जिले के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। एसडीएम सुमित सिंह ने बताया कि कुल 4,68,769 मतदाताओं में से 78,052 मतदाताओं...
By Amit Sagar Dec 10, 2025

महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले को लेकर मथुरा के न्यायालय में उनके खिलाफ परिवाद (शिकायत) दर्ज की गई थी। अखिल भारत हिंदू महासभा...
By Dec 10, 2025

UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!

उत्तर प्रदेश के रामपुर में पंचायत चुनाव की आहट के साथ, प्रधानों को घेरने का एक नया फॉर्मूला सामने आया है - 'शिकायती बम'. इस नए तरीके से प्रधानों की कुर्सी पर आफत आ गई...
By Dec 10, 2025

साझा करें