राज कपूर की ‘बहन’ की खूबसूरती पर फिदा थी दुनिया, फिल्मों के लिए वसूलती थी मोटी फीस; जानें कौन थीं ये एक्ट्रेस
हिंदी सिनेमा के सबसे सफल फिल्मी परिवारों में राज कपूर की फैमिली का नाम सबसे ऊपर आता है। राज कपूर ने न सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया, बल्कि कई अन्य कलाकारों को भी बॉलीवुड में बड़ा मौका दिया। आज हम आपको राज कपूर की एक ऐसी ‘बहन’ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने समय की लेडी सुपरस्टार थीं और सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस भी बनीं।
बात उस दौर की है, जब राज कपूर फिल्म ‘बरसात’ बना रहे थे। राज कपूर इस फिल्म के निर्देशक और लीड एक्टर थे, उनके साथ नरगिस दत्त लीड रोल में थीं। सेकेंड लीड रोल में अभिनेता प्रेम नाथ थे। लेकिन सेकेंड लीड एक्ट्रेस के लिए राज कपूर की तलाश नवाब बानो यानी निम्मी के रूप में पूरी हुई।
राज कपूर ने निम्मी को प्रेम नाथ के अपोजिट कास्ट किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेम नाथ इस बात से खफा थे कि उनके अपोजिट एक नई एक्ट्रेस को रखा जा रहा है। बाद में राज कपूर के समझाने पर वह मान गए। निम्मी का स्क्रीन टेस्ट हुआ और वह पास हुईं। इस तरह से वह राज कपूर की शानदार फिल्म ‘बरसात’ का हिस्सा बनीं।
डेब्यू फिल्म में शानदार काम के लिए निम्मी को क्रिटिक्स और प्रशंसकों की तरफ से खूब वाहवाही मिली। राज कपूर ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें फ्यूचर स्टार बताया था। आगे चलकर ऐसा ही हुआ और निम्मी हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार बनीं। बताया जाता है कि निम्मी 1950 के दशक में सबसे अधिक फीस वसूलने वालीं एकमात्र एक्ट्रेस हुआ करती थीं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
