0

सीतामढ़ी में सनसनीखेज वारदात: दोस्तों ने ही गोली मारकर की युवक की हत्या, नहर चौक के पास मिला शव

By Dec 9, 2025

सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र में नाहर चौक के पास मंगलवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के माधोपुर भिसा निवासी सीताराम राय के 18 वर्षीय पुत्र रिपू कुमार के रूप मे की गई है। उसे गर्दन के नीचे गोली लगी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल शव को सदर अस्पताल भेज दिया।

स्वजन ने आरोप लगाया कि रिपू कुमार को उसके दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी और शव को छिपाने की नीयत से नाहर चौक के सुनसान रास्ते में फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि रिपू अपने दोस्त के साथ डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में झंडा देखने के लिए मंगलवार की शाम घर से निकला था। रात हो जाने पर वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ समय बाद पता चला कि एक युवक का शव नाहर चौक के पास मिला है।

स्वजन भागे-भागे वहां पहुंचे तो देखा कि रिपू का शव है। इसके बाद शव की पहचान हुई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएफएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच कराई गई है। घटना को लेकर स्वजन से आवश्यक जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीतामढ़ी में अपराध की एक और घटना सामने आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध पर आए दिन बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। ये बदमाश किसी को भी अपना निशाना बना लेते हैं। एक सप्ताह पूर्व नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध पर 8 से 10 की संख्या में अज्ञात बदमाशों द्वारा बाइक से जा रहे एक युवक को अपना निशाना बना लिया। गनीमत रहा कि युवक अपनी बाइक छोड़ डॉ. वरुण कुमार के कैंपस में भाग निकला, जिसके बाद उसकी जान बची। हालांकि बदमाशों ने उसकी बाइक ले ली।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें