0

8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा बयान, DA को बेसिक-पे में मिलाने पर भी दिया जवाब

By Dec 9, 2025

सरकार ने कहा है कि केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) को मूल वेतन के साथ मिलाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। आठवें वेतन आयोग को लेकर अटकलों के बीच लोकसभा में सोमवार को लिखित प्रश्न के उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी।

कर्मचारी संघ ने मूल वेतन के साथ 50 प्रतिशत डीए के विलय की मांग की है। इस बीच, सरकार ने एक्स पर पोस्ट कर उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि और भविष्य के वेतन आयोग के लाभ नहीं मिलेंगे।

पीटीआई के अनुसार राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में संसद को बताया कि विजय माल्या और नीरव मोदी समेत 15 व्यक्तियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किया गया है। इन भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर बैंकों का 58 हजार करोड़ रुपये बकाया है। 31 अक्टूबर तक विशेष अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित 15 लोगों में से नौ व्यक्ति सरकारी बैंकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े हैं। दो भगोड़े आर्थिक अपराधियों ने ऋण निपटान पर बातचीत की है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में चौधरी ने कहा कि इस समय सरकारी बैंकों के विलय का कोई प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है। अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआइ) की सीमा क्रमश: 20 प्रतिशत और 74 प्रतिशत है। मंत्री ने यह भी कहा कि आइडीबीआइ बैंक का विनिवेश आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की स्वीकृति के अनुसार किया जाएगा।

सीसीईए ने पांच मई 2021 को आइडीबीआइ बैंक लिमिटेड में रणनीतिक विनिवेश के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में चौधरी ने कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) की वित्तीय स्थिति हाल के वर्षों में सुधरी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 रोड पर सचदेवा ग्लोबल स्कूल के सामने और वेंकटेश्वर अस्पताल जाने के मार्ग में अवैध पार्किंग ने रोजमर्रा के यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। ठीक रेड...
By Dec 9, 2025

बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज

नवगठित बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्र शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं...
By Dec 9, 2025

‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब

अयोध्या की बाबरी मस्जिद का जिक्र आते ही अक्सर सियासी गलियारों में विवाद छिड़ जाता है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि वो...
By Dec 9, 2025

संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रेणुका चौधरी संसद में कुत्ता लेकर पहुंच गई थीं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सत्तापक्ष ने रेणुका के खिलाफ...
By Dec 9, 2025

RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!

आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक 5 दिसंबर तक चलने वाली है। इस बैठक के दौरान वित्तीय संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इसके...
By Dec 9, 2025

PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए 'चायवाला' नाम से एक वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस के इस एआई वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं, अब बीजेपी ने कांग्रेस की...
By Dec 9, 2025

चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?

नई दिल्ली: कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 3 दिसंबर, बुधवार को चांदी के दाम में जोरदार तेजी आई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव...
By Dec 9, 2025

S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर बातचीत होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम है एयर...
By Dec 9, 2025

साझा करें