0

यूपी में नशे के सीरप का अवैध कारोबार, 11 फर्मों पर FIR दर्ज; FSDA ने छह जिलों में की कार्रवाई

By Dec 9, 2025

उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री के मामले में 11 फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने छह जिलों में कार्रवाई करते हुए इस अवैध बिक्री का खुलासा किया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री, भंडारण मामले में जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज और बहराइच की 11 दवा फर्मों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर कराई है। बहराइच में बिना नाम की अवैध फर्म कोडीन युक्त सीरप बिक्री कर रही थी।

सभी फर्म एबाट हेल्थ केयर, लबोरेट फार्मास्युटिक और थ्री बी हेल्थकेयर की सप्लाई चेन से जुड़ी थीं। दवाओं के भंडारण की सही व्यवस्था न होना और दवाओं की आपूर्ति की जगह फर्मों का इस्तेमाल केवल बिल बनाने के लिए हो रहा था।

एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब के अनुसार जौनपुर की वान्या एनप्राइज के विशाल उपाध्याय, आकाश मेडिकल स्टोर के आकाश मौर्य, मनीष मेडिकल स्टोर के अरुण सोनकर, शिवम मेडिकल स्टोर के शिवम कुमार मौर्य के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर कराई गई है।

सोनभद्र की मां कृपा मेडिकल स्टोर के सत्यम कुमार, दिलीप मेडिकल स्टोर के दिलीप कुमार, लखीमपुर खीरी के पीयूष मेडिकल स्टोर के सरोज कुमार मिश्रा, प्रयागराज के एमके हेल्थकेयर में मो़ सैफ, बहराइच की बिना नाम की अवैध फर्म के नीरज कुमार दीक्षित के नाम भी एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर कराई गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में अब तक वाराणसी के 28, जौनपुर के 16, कानपुर के आठ, लखीमपुर खीरी के चार, लखनऊ के तीन फर्मों सहित 98 एफआईआर कराई जा चुकी हैं। इसमें रायबरेली, चंदौली, सुलतानपुर, गाजीपुर की कई फर्म भी शामिल हैं।

जांच में पता चला है कि इन फर्मों ने कोडीनयुक्त सीरप व अन्य नारकोटिक्स दवाओं की डाक्टर के पर्चे की जगह अवैध बिक्री की। इन दवाओं को अवैध तरीके से नशे के इस्तेमाल के लिए बेचा गया।

एफएसडीए ने प्रदेश के सभी जिलों में नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री के संबंध में जरूरी मानकों का पालन करने और उससे जुड़ी कार्रवाई की निगरानी के लिए सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इनके संबंध रांची के शैली ट्रेडर्स भी जुड़े पाए गए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ खाकी ही खाकी को चुनौती दे रही है। एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में, विभाग के भीतर ही 'जुगाड़ू' दारोगाओं...
By Dec 9, 2025

कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल

वाराणसी से कफ सिरप तस्करी के मामले में शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह विदेश भागने की फिराक में था। कोलकाता से विमान से बिहार के पटना...
By Dec 9, 2025

UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को किया था। इस परीक्षा में 19 लाख 41 हजार 993 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था,...
By Dec 9, 2025

लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित विजयपुर में मंगलवार देर रात एक बेकरी में रखे एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बेकरी से ऊंची लपटें उठने...
By Dec 9, 2025

PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर सकते हैं, जिससे सिंचाई के लिए...
By Dec 9, 2025

साझा करें