0

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: 6 मुकदमों में वांछित बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

By Dec 9, 2025

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ शामली रोड पर बसीकला और आदमपुर गांव के बीच ढिंढावली मोड़ पर हुई। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक मामले में वांछित चल रहा था और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकी दे रहा था। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

एक कप चाय और दो पराठे 460 रुपये के! रोडवेज प्रशासन अलर्ट, जांच के आदेश

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक ढाबे पर यात्री से दो पराठे और एक चाय के 460 रुपये वसूले गए। मामले के विरोध में पीड़ित ने साथियों के साथ कलक्ट्रेट में पहुंच विरोध जताया। आरोप लगाया कि...
By Dec 9, 2025

ज्ञानवापी का फैसला सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर को मुजफ्फरनगर में मिली नई जिम्मेदारी, आतंकियों की धमकी के बाद मांगी सुरक्षा

वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में पहला फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर अब मुजफ्फरनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए हैं। बरेली में तैनाती के दौरान उन्होंने तौकीर रजा...
By Dec 9, 2025

साझा करें