0

चीन सीमा से लगे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट बंद, 29,162 पर्यटकों ने किया दीदार; जानें कब खुलेंगे

By Dec 9, 2025

देश के तीसरे सबसे बड़े और चीन सीमा से लगे गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। पार्क क्षेत्र के गेट अब अगले वर्ष 1 अप्रैल को पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। यह पार्क हिम तेंदुओं का प्राकृतिक घर है, जिसमें हिम तेंदुओं की अनुमानित संख्या 35 है।

इस साल पार्क क्षेत्र में 29,162 पर्यटक पहुंचे, जिससे पार्क प्रशासन को 80.96 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। पार्क प्रशासन ने इस साल करीब 85 लाख से अधिक राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन धराली आपदा के चलते पर्यटकों की आवाजाही करीब डेढ़ माह तक प्रभावित रही, जिससे यह लक्ष्य से कुछ कम रहा।

पार्क के उप निदेशक हरीश नेगी ने बताया कि पार्क के गेट बंद करने से पूर्व प्रमुख ट्रेक रूटों पर ट्रेप कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों से पार्क के गेट खुलने पर शीतकाल में वन्यजीवों की गतिविधियों का पता चलेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज से बंद, गर्तांग गली ट्रेक पर पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट रविवार (आज) शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस साल धराली आपदा के चलते पार्क क्षेत्र में करीब डेढ़ माह तक पर्यटकों की...
By Dec 9, 2025

साझा करें