टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का समापन, सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड में तेजी से बढ़ा पर्यटन का ग्राफ
टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। टीएचडीसी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पिछले चार सालों में राज्य में पर्यटन का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।
सीएम धामी ने कहा कि टिहरी झील वाटर स्पोर्ट्स के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुकी है। इस तरह के आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को मंच मिलता है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी पर्यटन राज्य बनाना है और वाटर स्पोर्ट्स इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।
