0

राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 10वीं 12वीं की परीक्षाएं होंगी दो बार, जानें कब आएगा टाइम टेबल

By Dec 9, 2025

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जा सकता है। Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2026 ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जायेगा।

राजस्थान बोर्ड की ओर से कुछ दिन पहले किये गए ट्वीट के मुताबिक इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जल्द लिए जाने की तैयारियां कर रहा है। इसके लिए अंतिम तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में उम्मीद है की जल्द ही टाइम टेबल जारी कर एग्जाम सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट्स का एलान कर दिया जायेगा।

राजस्थान बोर्ड की ओर से सीबीएसई की तर्ज पर बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस सत्र (2026) से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार किया जायेगा। पहले चरण की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी- मार्च महीने में करवाया जायेगा जिसको मुख्य परीक्षा माना जायेगा। मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने के बाद मई-जून माह में दोबारा परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।

सभी छात्रों और उनके अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि पहले चरण की परीक्षाओं में सभी छात्रों को भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दूसरे चरण में सभी विषयों में पास होने वाले छात्र किन्हीं 3 विषयों में प्राप्त अंकों में सुधार के लिए परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा जो छात्र फेल हो जायेंगे या जिनकी सप्लीमेंट्री आएगी वे भी 3 विषयों के लिए दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

पिछले सत्र के मुताबिक राजस्थान बोर्ड की ओर से सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 8:30 से लेकर 11:45 तक रहेगी। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

राजस्थान में प्यार की खौफनाक सजा: प्रेमी जोड़े पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 70% तक झुलसे

राजस्थान के जयपुर जिले के बाड़ोलाव गांव में प्रेमी जोड़े पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना सामने आई है। आसपास के ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके...
By Dec 9, 2025

साझा करें