20 साल बाद सोनपुर मेले में CM नीतीश की एंट्री, स्टॉल देखकर हुए प्रभावित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का निरीक्षण किया। 20 साल बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने आपदा प्रबंधन, ग्राम श्री मंडप आदि प्रदर्शनियों का सूक्ष्म अवलोकन किया और उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने मेला यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने बिहार पर्यटन एवं सारण जिला प्रशासन द्वारा निर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट ग्राम में अवस्थित स्टालों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने आर्ट एंड क्राफ्ट में बांस कला केंद्र स्टॉल पर बांस से बनी वस्तुओं के बारे में विस्तृत से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला बाल विकास एवं ग्राम श्री प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर जीविका दीदी के द्वारा संचालित स्टॉल पर बिहारी व्यंजन को भी देखा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सारण आयुक्त राजीव, डीएम अमन समीर, एसपी डॉ कुमार आशीष, पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, पटना नगर आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे।
मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आने से पूर्व सुरक्षा बलों ने कार्यक्रम स्थानों को श्वान-दस्ता एवं मेटल डिटेक्टर से जांच की। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रदर्शनी में बाढ़ से सुरक्षा, घरेलू गैस से आग लगने की बचाव सहित अन्य जानकारी प्राप्त की। आर्ट एंड एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग-वस्त्र से सम्मानित किया।
