0

मथुरा का पेड़ा हो या बनारस का पान… यूपी के इन 20 जायकों को चखने दूर-दूर से आते हैं लोग, क्या आपने किया है स्वाद?

By Dec 8, 2025

उत्तर प्रदेश की गलियों में कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे हर मोड़ पर कोई नया स्वाद आपका इंतजार कर रहा हो। यहां की मिठाइयों, स्नैक्स और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद सिर्फ खाने भर का अनुभव नहीं, बल्कि एक कहानी है – शहरों की, लोगों की और सदियों पुरानी पाक परंपराओं की। यही वजह है कि यूपी के खास व्यंजन न सिर्फ स्थानीय लोगों के दिलों पर राज करते हैं, बल्कि दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर खींच लाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की बात हो और खाना-पीना छूट जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां का खाना न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से भी जोड़ता है। हर शहर का अपना अलग स्वाद, अलग कहानी और अलग अंदाज है। कोई मथुरा के पेड़े को प्रसाद मानकर खाता है, तो कोई बनारस का पान मुंह में जाते ही खुद को बादशाह समझने लगता है।

यही वजह है कि यूपी के ये जायके सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन 20 मशहूर व्यंजनों (UP Famous Dishes) के बारे में, जिन्हें चखने लोग दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं।

आपने मीठी जलेबी तो कई बार खाई होगी, पर मथुरा की ‘आलू जलेबी’ एक अलग ही दुनिया है। कुरकुरी, हल्की खट्टी-मीठी और बनते ही गरमागरम खाई जाने वाली ये जलेबी हर फूड लवर की पहली पसंद है। इसका अनूठा स्वाद आपको बार-बार मथुरा आने पर मजबूर कर देगा।

यहां की मशहूर कचौड़ी-आलू वाली डिश में ‘डुबकी’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि आलू मसाले में ऐसे घुल जाते हैं कि स्वाद सीधा दिल में उतर जाता है। गरमागरम कचौड़ी के साथ आलू की यह ग्रेवी एक ऐसा अनुभव देती है जिसे भूला नहीं जा सकता।

मथुरा का पेड़ा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव है। मंदिरों का प्रसाद, घरों की मिठास और यात्रियों की पहली पसंद – इससे बेहतर स्वागत भला और क्या हो सकता है। यह पेड़ा मथुरा की पहचान है, जो हर मेहमान को अपनी यादों में समेट लेता है।

गाढ़े दूध से बने नरम, घी में तले हुए मालपुए खासतौर से त्योहारों पर यहां की शान बढ़ाते हैं। इनकी मिठास और खुशबू पूरे माहौल को खुशनुमा बना देती है, और हर त्योहार को और भी खास बना देती है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें