बाबा साहेब आंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर जिलेभर में किया गया याद
फिरोजाबाद। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर जिलेभर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव प्रबंध समिति के तत्वावधान में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आंबेडकर अनुयायियों ने भाग लिया। रैली के दौरान आंबेडकर के अनुयायी जोशीले नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
शनिवार को जन्मोत्सव प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे के नेतृत्व में यह बाइक रैली पुरुषोत्तम नगर बौद्ध विहार से शुरू हुई। बुद्ध वंदना के साथ रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली भीमनगर, हिमायूंपुर, रहना, टापाकला, खेड़ा, नगला करनसिंह, गायकवाड नगर, चिंताहरण पाठशाला, बुद्ध विहार, भीकनपुर, रैपुरा, प्रताप नगर, रविदास नगर, सैलई, अंबेडकर पार्क नागला मिर्जा बड़ा, डाक बंगला सहित कई प्रमुख मार्गों से होते हुए रसूलपुर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
आंबेडकर अनुयायियों ने विभिन्न आंबेडकर पार्कों में पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं महामंत्री केडी जाटव ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन दलितों और वंचितों को समाज की मुख्यधारा में लाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की आत्मा आज भी हमारे दिलों में जीवित है और उनका दिखाया मार्ग हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस कार्यक्रम का संचालन किताब सिंह बौद्ध ने किया।
इसी क्रम में, वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के तत्वावधान में भी संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभा यात्रा के अध्यक्ष राम किशोर शंखवार ने बैठक की अध्यक्षता की। महामंत्री नरेश शंखवार, उपाध्यक्ष रोहित शंखवार, जय किसान शंखवार, श्याम सिंह शंखवार, शिव कुमार शंखवार, प्रमोद शंखवार, अभय कबीरपंथी, अनिल शंखवार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शिकोहबाद में भी भारत के संविधान की रचना करने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर विभिन्न स्कूलों, राजनीतिक दलों और अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिक्षकों ने भारत के संविधान निर्माण में बाबा साहब के अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। शनिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उर्मुरा में प्रधानाचार्य डॉ सहदेव सिंह चौहान, बीडीएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. स्वालिहा परवीन, नीरा माथुर, ब्लमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ राज पचौरी, प्रधानाचार्य सुमन लता पचौरी, कांग्रेस के नगरध्यक्ष रामसेवक वैद्य ने भारत रत्न शिल्पकार संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें स्मरण किया। इस अवसर पर सभासद योगेश रमन, डॉ अतर सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार, वरुण गौड़, अमृता सिंह, रेखा सिंह, मीना रानी, सरिता यादव, शोभा यादव, नीरव वर्मा, विनीता सिंह, रेखा, प्रतिभा भारती, आरती, हेमलता यादव, माधुरी, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार बघेल, हर्षवर्धन, खेमचंद, नौरंगीलाल, ओम प्रकाश, डॉक्टर सतेंद्र, अनिल कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप सोनी, रणवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, मनपाल सिंह, रामनाथ गोयल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
