बिग बॉस 19: तान्या मित्तल का दिल्ली मेट्रो में जलवा, फाइनल में पहुंचने की दौड़ में आगे
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस बार तान्या मित्तल अपनी बेबाक अंदाज और मनोरंजन से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। शो की शुरुआत से ही वह अपनी लाइफस्टाइल, कहानियों और बिंदास बातों से चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनके इस सफर का असर दिल्ली की सड़कों पर भी दिखने लगा है।
हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार, तान्या मित्तल के लिए वोट अपील दिल्ली की 75 मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। यह अनोखा प्रचार अभियान यात्रियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और तान्या की फैन फॉलोइंग के एक नए स्तर को दर्शाता है। दिल्ली जैसे बड़े शहर में मेट्रो के जरिए इतने बड़े पैमाने पर वोट अपील करना तान्या की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। यात्रियों से लेकर फैंस तक, हर कोई इस प्रचार की सराहना कर रहा है।
सोशल मीडिया पर भी तान्या के फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शुभकामनाएं, प्यारी तान्या, तान्या को वोट दें’। वहीं, कुछ फैंस ने तान्या के भाई की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बहन के लिए पूरी ताकत लगा दी है। एक प्रशंसक ने तो यह भी लिखा कि ट्रॉफी चंबल ही जाएगी।
तान्या मित्तल, अमाला मलिक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के साथ फाइनल में पहुंचने वाली प्रमुख प्रतियोगियों में से एक हैं। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा, जबकि कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे होगा। तान्या का यह अनूठा प्रचार अभियान उन्हें फाइनल में जीत दिलाने में कितनी मदद करता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को बताया सबसे प्रभावशाली, ट्रंप को दी सलाह
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता शुरू, पहले चरण को अंतिम रूप देने पर जोर
फ्लाइट संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम: 84 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
रेल यात्री ध्यान दें: 16 दिसंबर को रद रहेगी शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, कई ट्रेनें होंगी लेट
“पहचान, आज़ादी, हक़—बाबा साहेब के संघर्ष की देन हैं।
डीयू के स्नातक छात्रों को परीक्षा में बड़ी राहत, उपस्थिति में मिली 10% की विशेष छूट
इंडिगो की अव्यवस्था के बीच पुतिन का 2009 का वीडियो वायरल
दिल्ली के पॉश इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बताया अफवाह
