दिल्ली में कैब चालक की जन्मदिन पार्टी के बाद नशे में हत्या का खुलासा
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में कैब चालक कुलदीप की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी 19 वर्षीय इमरान उर्फ पनवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, लूटी गई कार और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
यह घटना 3 दिसंबर 2025 की सुबह तब सामने आई जब पुलिस को भोगल फ्लाइओवर के निकट एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान कुलदीप, निवासी जोरियम अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जो एक कैब चालक था। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने इलाके के करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुलदीप की कैब कार भोगल में एक जैन मंदिर के पास शौचालय के समीप दिखाई दी। इस सुराग के आधार पर तकनीकी पहलुओं की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान को जैन मंदिर के पीछे वाली बस्ती से दबोच लिया।
इमरान की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसके साथ वारदात को अंजाम देने वाले तीन नाबालिगों को भी उनके घरों से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी इमरान का जन्मदिन मनाकर इंडिया गेट की तरफ घूमने निकले थे। शराब के नशे में सड़क पर पेशाब करते समय उनकी किसी बात को लेकर कैब चालक कुलदीप से बहस हो गई। कहासुनी बढ़ने पर सभी ने मिलकर कुलदीप पर हमला कर दिया। इमरान ने चाकू निकालकर कुलदीप पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी कुलदीप की कार लेकर मौके से फरार हो गए।
मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को बताया सबसे प्रभावशाली, ट्रंप को दी सलाह
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता शुरू, पहले चरण को अंतिम रूप देने पर जोर
फ्लाइट संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम: 84 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
रेल यात्री ध्यान दें: 16 दिसंबर को रद रहेगी शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, कई ट्रेनें होंगी लेट
“पहचान, आज़ादी, हक़—बाबा साहेब के संघर्ष की देन हैं।
डीयू के स्नातक छात्रों को परीक्षा में बड़ी राहत, उपस्थिति में मिली 10% की विशेष छूट
इंडिगो की अव्यवस्था के बीच पुतिन का 2009 का वीडियो वायरल
दिल्ली के पॉश इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बताया अफवाह
