0

बिग बॉस 19: टॉप 3 फाइनलिस्ट तय, क्या गौरव खन्ना की जगह प्रणित मोरे बनेंगे विनर?

By Dec 5, 2025

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 अपने अंतिम पड़ाव पर है और ग्रैंड फिनाले में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। मालती चाहर के शो से बाहर होने के बाद, बिग बॉस 19 को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं, जिनमें से एक रविवार को सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

इस सीजन की शुरुआत 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी, जिसमें बाद में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स, शहबाज बडेशा और मालती चाहर ने भी प्रवेश किया था। कई मजबूत दावेदार शो में आए, लेकिन कुछ जल्दी बाहर हो गए, फिर भी चर्चा में बने रहे।

टॉप 6 तक का सफर तय करने वाली मालती चाहर का विनर बनने का सपना ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले टूट गया। अब टॉप 5 में तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे के बीच कड़ा मुकाबला है।

7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले को लेकर दर्शकों के बीच अभी से ही यह चर्चा तेज हो गई है कि इस बार बिग बॉस 19 की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा। सोशल मीडिया पर कई लोग गौरव खन्ना को शो का विनर बता रहे हैं और उन्हें ‘स्क्रिप्टेड विनर’ तक कह रहे हैं। हालांकि, ताजा वोटिंग ट्रेंड्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, वोटिंग साइट्स पर मिल रहे वोटों के हिसाब से गौरव खन्ना इस वक्त सबसे आगे नहीं हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वोटिंग ट्रेंड में अमाल मलिक सबसे पीछे चल रहे हैं, जिन्हें लगभग 5 प्रतिशत वोट मिले हैं। फरहाना भट्ट भी इस दौड़ में पिछड़ती नजर आ रही हैं।

फिलहाल, वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, प्रणित मोरे सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं, जिससे वह गौरव खन्ना को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस लिहाज से, जो कंटेस्टेंट्स टॉप 3 में अपनी जगह बना सकते हैं, उनमें तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस सीजन का असली विनर बनता है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें