0

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती से मारपीट, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

By Dec 4, 2025

थाना पटियाली क्षेत्र में एक युवती ने पांच लोगों पर छेड़छाड़ और बदनियति से पकड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, पटियाली के एक गांव निवासी युवती की मां का स्वर्गवास हो चुका है, जिसके बाद से वह अपनी बहन के यहां सहावर क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह घर के पास ईधन लेने गई थी, तभी गांव के ही पांच युवकों ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आग-बबूला हो गए और लाठी-डंडे लेकर उस पर टूट पड़े। मारपीट में युवती को चोटें भी आई हैं।

इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। युवती ने स्थानीय पुलिस थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें