0

रामपुर में शीतलहर का अलर्ट: प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, ठंड से बचाव के उपाय

By Dec 2, 2025

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही रामपुर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्द हवाओं के तेवर तीखे होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी नागरिकों से मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की गई है।nnप्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि ठंड अधिक होने पर घर से बाहर निकलते समय शरीर को ऊनी वस्त्रों से अच्छी तरह ढकें। सिर, कान, गला, हाथ व पैरों को विशेष रूप से सुरक्षित रखें। घरों को गर्म रखने के लिए हीटर व अंगीठी का उपयोग करते समय उचित वेंटिलेशन का ध्यान अवश्य रखें। गर्म पेय पदार्थों और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।nn एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। बंद कमरे में अंगीठी या कोयले की भट्टी का प्रयोग बिना हवा आने-जाने की व्यवस्था के कतई न करें। शराब या नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी का भ्रम उत्पन्न होता है और जोखिम बढ़ जाता है। रात में खुले स्थानों पर सोने से मना किया गया है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंडी जगहों पर ले जाने से बचने की हिदायत दी गई है। साथ ही, निराश्रित और असहाय व्यक्तियों को रैन बसेरों और आश्रय स्थलों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई है।nnइस बीच, स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी पर हीटिंग की व्यवस्था और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शीतजन्य रोगों के उपचार के लिए चिकित्सकीय दल को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। नगर निकाय और विकास प्राधिकरण को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा रैन बसेरों की नियमित निगरानी करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।nnपुलिस, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों को रात्रि गश्त बढ़ाने और निराश्रित व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर राहत सामग्री और कंबल वितरण की त्वरित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग को अत्यधिक ठंड की स्थिति में विद्यालय समय-सारणी में परिवर्तन जैसे आवश्यक निर्णय लेने और बच्चों को गर्म वस्त्र पहनने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।”

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें