डॉ. सुभाष चंद्रा के 75वें जन्मदिन पर जैज़िम शर्मा, सोनू सूद और ईशा कोप्पिकर ने दीं शुभकामनाएं
भारतीय मीडिया जगत के अग्रणी डॉ. सुभाष चंद्रा ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर, जाने-माने गायक जैज़िम शर्मा, अभिनेता सोनू सूद और ईशा कोप्पिकर सहित कई हस्तियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। डॉ. सुभाष चंद्रा की यात्रा को अविश्वसनीय बताते हुए, उन्हें एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में सराहा गया जिन्होंने भारत के मीडिया इतिहास को फिर से लिखा।
डॉ. सुभाष चंद्रा ने उस समय भारत का पहला निजी सैटेलाइट टीवी चैनल लॉन्च किया था जब इसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। उन्होंने लगातार सीमाओं को आगे बढ़ाया और सभी को यह विश्वास दिलाया कि वे हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं। उनकी साहसिक सोच और दूरदर्शी विचारों ने उन्हें एक सच्चा अग्रणी बनाया है।
गायक जैज़िम शर्मा ने डॉ. सुभाष चंद्रा को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सुभाष जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समाज में आपके अपार योगदान के लिए मैं गहराई से आभारी हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।” उन्होंने अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘गुस्ताख़ इश्क़’ की एक धुन भी सुनाई।
अभिनेता सोनू सूद ने भी डॉ. सुभाष चंद्रा को 75वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “सुभाष जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर आपको ढेर सारा सौभाग्य, स्वास्थ्य और खुशी प्रदान करें। आज आपके जन्मदिन पर बस यही कहूंगा कि आप सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक हैं। आप हमेशा मुस्कुराते रहें। दिल से आपको बहुत-बहुत दुआएं और पार्टी ड्यू है, जब भी आप कहेंगे, मैं जरूर पार्टी लेने आऊंगा। आप खुश रहें और ईश्वर आपको हमेशा लंबी उम्र दे।”
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भी डॉ. सुभाष चंद्रा के प्रति अपनी गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “एक और केवल एक डॉ. सुभाष चंद्रा को 75वें जन्मदिन की बधाई। आपसे हमने कई सबक सीखे हैं – जिसमें सपनों को हकीकत में बदलने के लिए दृढ़ और समर्पित रहना शामिल है।” ईशा ने इस बात की भी सराहना की कि डॉ. सुभाष चंद्रा ने दर्शकों के मनोरंजन के तरीके को बदल दिया है। उन्होंने कहा, “आपने भारत की सोच, देखने और मनोरंजन उपभोग के तरीके को बदल दिया है। टेलीविजन में एकाधिकार तोड़ने से लेकर अपनी जोखिम लेने की भावना से पीढ़ियों को प्रेरित करने तक, आप वास्तव में हर मायने में एक अग्रणी रहे हैं।”
