बिग बॉस 19 फिनाले से पहले मालती चाहर के लिए 14 क्रिकेटरों ने की वोटिंग की अपील
बिग बॉस सीजन 19 अपने अंतिम पड़ाव पर है और फिनाले की गहमागहमी के बीच दर्शकों की धड़कनें तेज़ हो गई हैं। इस सीजन में कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई है, लेकिन अब मुकाबला कड़ा हो गया है। अगले हफ्ते होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले, हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए जी-जान से वोट कर रहा है। इसी बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने खेल में नया मोड़ ला दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के 14 दिग्गज खिलाड़ियों ने दीपक चाहर की बहन और बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट मालती चाहर के लिए वोटिंग की अपील की है, ताकि वह फिनाले वीक में अपनी जगह बना सकें।
मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में कदम रखा था और उन्होंने कम समय में ही घर के अंदर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, 14वें हफ्ते में वह शहबाज और अशनूर के साथ सबसे कम वोट्स पाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, जिससे उनके बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन क्रिकेटरों की इस एकजुट अपील ने गेम को पूरी तरह से पलट देने की क्षमता रखती है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, नमन धीर, वेंकटेश अय्यर, उमरान मलिक, दीपक हूडा, खलील अहमद, रवि बिश्नोई और आकाश चोपड़ा जैसे क्रिकेटरों ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरीज़ पोस्ट कर मालती चाहर के लिए वोट्स मांगे हैं। इन बड़े खिलाड़ियों की अपील निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों को प्रभावित करेगी और मालती चाहर को बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले वीक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
मालती चाहर का बिग बॉस 19 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह अक्सर घर के अंदर होने वाली लड़ाइयों और ड्रामा के कारण चर्चा में रही हैं। फिनाले वीक में पहुंचने के लिए उन्हें अब अपने फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के वोटों की ज़रूरत है। क्रिकेटरों की इस बड़ी अपील से मालती की गेम में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह अपील उन्हें बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जिताने में मदद करती है या नहीं।
