56 हजार बच्चों को मिलेगा गरम भोजन, 1 दिसंबर से शुरू होगी अक्षय पात्र की योजना
जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में संचालित हो रहे 868 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक दिसंबर से हॉट कुक्ड योजना के तहत पका हुआ भोजन अक्षय पात्र द्वारा वितरण किया जाएगा। इससे जनपद के 56 हजार बच्चे लाभांवित होंगे। शासन की योजना के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें योजना चला रही है।
इसके तहत 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों को खाद्यान्न उनके माता-पिता को पूरे महिने का आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से एक साथ दिया जाता है। जबकि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को हाट कुक्ड योजना चला रखी है, जिसके तहत पका हुआ भोजना प्रतिदिन बांटा जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि अभी तक जनपद के सरकारी स्कूलों से बाहर संचालित हो रहे 495 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 13 हजार बच्चों को पका हुआ खाना वितरण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से किया जा रहा है। अब इनके अतिरिक्त शासन व जिला प्रशासन के समझौता के बाद अक्षय पात्र संस्था द्वारा जनपद के प्राथमिक स्कूलों में संचालित हो रहे 868 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 54 हजार बच्चों को पका हुआ भोजन एक दिसंबर से वितरण होगा। अब बच्चों को प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को जो भोजन रोजाना मिल रहा है, वहीं भोजन 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों को भोजन का वितरण अक्षय पात्र संस्था करेगी।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
