0

आगरा में 47 हजार मतदाताओं ने नहीं जमा किए गणना प्रपत्र, प्रशासन की बढ़ी चिंता

By Dec 17, 2025

आगरा में जिला प्रशासन के हर प्रयास के बाद भी जिले में 47 हजार मतदाताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से दूरी बना ली है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों के तीन से चार बार घर जाने के बाद भी गणना प्रपत्र जमा नहीं किया गया है। अधिकारी मतदाताओं को समझाने में लगे हुए हैं, जबकि मतदाता जल्द ही प्रपत्र जमा कराने की बात कह रहे हैं।

सबसे अधिक प्रपत्र आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र के 23,158 मतदाताओं ने जमा नहीं किए हैं, जबकि सबसे कम खेरागढ़ के 181 हैं। प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। 27 दिसंबर से प्रशासन द्वारा आधे अधूरे फार्म जमा करने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा।

नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख मतदाता हैं। एसआईआर अभियान में एक लाख मृतक मतदाता, 3.34 लाख शिफ्टेड मतदाता और तीन लाख ऐसे मतदाता मिले हैं, जिन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर बीएलओ को प्रत्येक मतदाता के घर तीन बार जाना था। पहली बार में मैपिंग करते हुए गणना प्रपत्र देना था, दूसरी बार सत्यापन और तीसरी बार प्रपत्र की वापसी थी। अभियान में बीएलओ घर-घर गए और प्रपत्र का वितरण किया। 3696 बीएलओ ने शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र के वितरण का शपथ पत्र भी दिया है।

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से लेकर सभी एडीएम और एसडीएम ने इसकी जांच भी की। प्रपत्र मिलने के बाद भी 47 हजार मतदाता ऐसे हैं जो अभी तक बूथों तक नहीं पहुंचे हैं और न ही बीएलओ से संपर्क किया है। ऐसे मतदाताओं को अन्य समूह की सूची में रखा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि मतदाताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है और प्रपत्र जमा कराने का प्रयास जारी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा

मां के गहनों से खरीदी क्रिकेट किट से खेलकर, किराए के खाली प्लाट पर जले हुए नेट के बीच अभ्यास करके और बाबा की पेंशन से खेल के सपने को ज़िंदा रखकर जिस खिलाडी ने...
By Dec 17, 2025

मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आगरा के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। यह बोली सिर्फ एक खिलाड़ी के...
By Dec 17, 2025

सरकारी विभाग के वाहन से चोरी, पुलिस चौकी से 20 कदम दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल

सूचना विभाग के ईदगाह स्थित कार्यालय के पास से विभागीय वाहन से चोरी हो गई। जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यालय उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के विभागीय वाहन संख्या...
By Dec 17, 2025

आगरा में घर खरीदने का सुनहरा मौका! अटल पुरम फेज टू में 518 भूखंडों का आवंटन, जानें पूरी प्रक्रिया

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की अटल पुरम टाउनशिप फेज टू में 518 आवासीय भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह टाउनशिप ग्वालियर रोड पर ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर क्षेत्र में...
By Dec 17, 2025

शराब के ठेकों पर ‘प्लास्टिक’ का कहर! निगम ने मारा छापा, 10 हजार का जुर्माना

बुधवार को निगम प्रवर्तन दल ने कटरा बजीर खां और नुनिहाई क्षेत्र स्थित देशी शराब के ठेकों पर बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलासों के उपयोग को लेकर की गई।...
By Dec 17, 2025

आगरा में दिनदहाड़े ऑटो में जेबकटी, युवक के एक लाख रुपये चोरी

थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो में जेबकटी का मामला सामने आया है। गांव बाद, मलपुरा, मलपुरा निवासी पीड़ित कप्तान सिंह चाहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर...
By Dec 17, 2025

कर वसूली और IGRS में सुस्ती पर मंडलायुक्त नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने चारों जिलों में कर वसूली और आईजीआरसी वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कर वसूली की...
By Dec 17, 2025

आगरा में यमुना नदी पर बन रहा 200 करोड़ का मेट्रो पुल, यूपी के लोगों को मिलेगा फायदा

आगरा में, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने यमुना नदी की तलहटी पर पुल की पाइलिंग शुरू कर दी है। एक रिग मशीन का प्रयोग हो रहा है और एक महीने में पहला पिलर बनकर...
By Dec 17, 2025

साझा करें