बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने पर 40 कॉलेजों ने जताई आपत्ति, बताई ये बड़ी कमियां
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 16 फरवरी से परीक्षा शुरू होने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। रविवार को प्रस्तावित 95 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। जिस पर बुधवार तक 40 कालेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने आपत्ति लगाई है।
किसी ने सीसीटीवी कैमरे ने होने की बात की है तो किसी ने छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, ऊंची बाउंड्रीवाल, पर्याप्त मात्रा में स्टाफ नहीं होने का हवाला देते हुए परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है। बुधवार तक 40 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिनमें से कुछ ने निर्धारित दूरी से अधिक दूरी की बात रखी है तो किसी ने छात्र संख्या अधिक होने की बात कही है।
डीआइओएस धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन कालेज में सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें सूची से बाहर करते हुए नए कालेजों को शामिल किया जाएगा। 11 दिसंबर तक बोर्ड को रिपोर्ट भेजने के बाद तीसरे सप्ताह तक फाइनल सूची जारी होने की संभावना है।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
