कानपुर में 4 सट्टेबाज गिरफ्तार, share market पर लगाते थे दांव
कानपुर में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। काकादेव पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लंबे समय से विजय नगर और शास्त्री नगर जैसे इलाकों में सक्रिय थे और शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव पर सट्टा लगवाते थे।
पुलिस को लगातार काकादेव इलाके में सट्टेबाजी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देश पर टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये नकद, सट्टे की पर्चियां और छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये सट्टेबाज शेयर मार्केट के नंबरों पर दांव लगवाते थे। ये लोगों को सिंगल नंबर पर 10 रुपये के बदले 90 रुपये और डबल नंबर पर 10 रुपये के बदले 800 रुपये देने का लालच देते थे। इस तरह ये भोले-भाले लोगों को ठग रहे थे।
कानपुर पुलिस को मिले दो नए JCP, विपिन टाडा और संकल्प शर्मा की हुई तैनाती (Kanpur news)
कानपुर news: जमीन विवाद में पुलिस कमिश्नर ने की दो घंटे सुनवाई, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर लिए बयान
Kanpur News: छात्र को बेरहमी से पीटने और फायरिंग मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
कानपुर में मौसम का बदला मिजाज, रात में बढ़ी गलन; Kanpur weather update
Kanpur crime news: दिव्यांग भाई की हत्या के आरोपी पर गैरजमानती वारंट जारी, पुलिस तलाश में जुटी
