आगरा से 38 बांग्लादेशी डिपोर्ट: कड़ी सुरक्षा में पश्चिम बंगाल भेजे गए, 2022 में हुए थे गिरफ्तार
आगरा की जिला जेल से 38 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को उनके वतन वापस भेजने के लिए रवाना कर दिया गया है। इन सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच पहले पश्चिम बंगाल ले जाया गया है। वहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के साथ समन्वय स्थापित कर इन्हें बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। इसके बाद 13 जनवरी को बीएसएफ सभी को सीमा पार कराकर बांग्लादेश भेजेगी।
यह मामला फरवरी 2022 का है, जब आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-13 में एक अवैध बस्ती से इन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि ये सभी नागरिक अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे और आगरा में रह रहे थे।
इन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब उन्हें उनके देश वापस भेजा जा रहा है। शनिवार दोपहर कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इन्हें जेल से ले जाया गया। इस कार्रवाई से अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने का संदेश गया है।
आगरा में NH 19 पर दो दर्दनाक हादसे, ओटी असिस्टेंट और वृद्धा की मौत, road accident की घटनाओं से हड़कंप
आगरा में 25 करोड़ की ठगी: डिजिटल करेंसी निवेश का लालच देकर 1500 लोगों को बनाया शिकार, 2 गिरफ्तार
कोहरे का कहर: गोंडवाना एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, आगरा में ट्रेनों की रफ्तार थमी | train delay news
ताजमहल में उर्स के दौरान खुलेंगी शाहजहां-मुमताज की असली कब्रें, साल में एक बार दर्शन का मौका
विवेकानंद जयंती पर संस्कृति भवन में सजी काव्य संध्या, साहित्यकारों ने बिखेरे विचार
आगरा में पुलिस की निरंकुशता पर जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल, डिप्टी सीएम ने की बैठक
आगरा में शराब ठेके पर महिलाओं का धावा, लाखों की शराब नष्ट, महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा
राजपाल यादव को आगरा में मिला ‘गोयनका साहित्य रत्न अवार्ड’, बोले UP मेरा कुल धाम
