26/11 हमले की पीड़िता ने देखी ‘धुरंधर’, ‘रेड स्क्रीन’ सीन पर दिया ऐसा रिएक्शन कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे
26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान ताज होटल में मौजूद रहीं राजिता बग्गा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। राजिता ने अपने पति अजय बग्गा के साथ उस रात ताज होटल में 14 घंटे बिताए थे और सौभाग्य से जीवित बच निकली थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म में एक खास सीन ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।
राजिता ने बताया कि फिल्म में एक ‘रेड स्क्रीन’ सीन था, जिसमें 26/11 के आतंकवादियों और उनके हैंडलर्स की वास्तविक ऑडियो रिकॉर्डिंग चलाई गई थी। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए ‘धुरंधर’ में सबसे रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन रेड स्क्रीन था, जहां 26/11 के आतंकवादियों और उनके हैंडलर्स की वास्तविक आवाज रिकॉर्डिंग चलाई गई। यह सुनना कि हैंडलर आतंकवादियों को क्या निर्देश दे रहे थे, कितना क्रूर, अमानवीय और घिनौना था – मेरे शरीर में सिहरन पैदा हो गई।”
उन्होंने आगे कहा कि इस सीन में दिखाया गया कि कैसे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर हर बम फटने और हर व्यक्ति के मारे जाने पर जश्न मना रहे थे। राजिता ने कहा, “अगर यह हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति गुस्से और नई प्रतिबद्धता से नहीं भरता है, तो और क्या भरेगा?” राजिता ने बताया कि 17 साल बीत जाने के बाद भी उस रात की यादें उनके लिए दर्दनाक हैं।
राजिता बग्गा ने फिल्म के निर्माताओं, विशेष रूप से निर्देशक आदित्य धर की सराहना की। उन्होंने कहा, “‘धुरंधर’ और इसके निर्माताओं को बहुत श्रेय जाता है कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पूरी नई पीढ़ी को सिर्फ 2-3 मिनट में समझ आ जाए कि 26/11 को वास्तव में क्या हुआ था।”
मच गया हंगामा! कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज
कुमार सानू ने पूर्व पत्नी रीता भट्टाचार्य पर ठोका मानहानि का मुकदमा, मांगे 30 लाख रुपये
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, ‘बड़े साब’ की मिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस
Dhurandhar के ‘दर्दनाक’ सीन को देखकर 26/11 के survivor की रूह कांप उठी, आदित्य धर ने दिया भावुक जवाब
Himesh Reshammiya के साथ काम कर चुकी हैं ये रूसी एक्ट्रेस, बॉलीवुड में बना रही हैं अपनी जगह!
बॉलीवुड में छाईं पहली रूसी एक्ट्रेस Leysan Karimova, Himesh Reshammiya के साथ किया काम, जानें कौन हैं ये
26/11 की रात ताज में मौजूद थी यह महिला, ‘धुरंधर’ का यह सीन देखकर कांप उठी, बताया क्यों है खास
