वंदे मातरम के 150 साल: संसद में PM मोदी करेंगे विशेष चर्चा की शुरुआत, 8 दिसंबर को होगा आयोजन
By
Dec 10, 2025
संसद के शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया है। यह चर्चा 8 दिसंबर को होगी, जिसमें राष्ट्रीय गीत के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में दोपहर 12 बजे इस बहस की शुरुआत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन भाषण देंगे। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह चर्चा शुरू कर सकते हैं।
चर्चा में कांग्रेस के भी कई नेता शामिल होंगे, जिनमें गौरव गोगोई, प्रियंका वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा सहित 8 सदस्य अपनी बात रखेंगे।
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ 7 नवंबर को मनाई गई थी। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत पहली बार 1875 में प्रकाशित हुआ था और बाद में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बना। 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा मिला था।
अगली खबरें
