14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, बने List-A क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर
भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक नया सितारा उभरा है। बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 14 साल के वैभव ने महज 36 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने यह कारनामा रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में किया।
वैभव ने पाकिस्तान के जहूर इलाहीूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। जहूर इलाही ने 1986 में विल्स कप के दौरान पाकिस्तान ऑटोमोबाइल्स की ओर से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। उस समय उनकी उम्र 15 साल 209 दिन थी। वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है।
हालांकि, लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है, जिन्होंने 29 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। इसके बाद एबी डिविलियर्स (31 गेंद) का नंबर आता है। भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो अनमोलप्रीत सिंह (35 गेंद) के बाद वैभव सूर्यवंशी (36 गेंद) दूसरे सबसे तेज शतकवीर बन गए हैं।
वैभव ने इस मैच में सिर्फ शतक ही नहीं, बल्कि एक विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 84 गेंदों पर 190 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। वैभव बिहार टीम के उप-कप्तान भी हैं। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लिस्ट-A क्रिकेट में घरेलू वनडे मैच शामिल होते हैं, जिसमें विजय हजारे ट्रॉफी भी शामिल है।
RRB NTPC Answer Key 2025: इंटर लेवल CBT-2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक
मुंबई में भतीजे की शादी में राकेश रोशन का किन्नरों से हुआ विवाद, ‘viral video’ पर मचा बवाल
मुंबई: राकेश रोशन के भतीजे की शादी में हुआ विवाद, किन्नरों से बहस का Video Viral
उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन पर फडणवीस का तंज, बोले- यह Maharashtra politics में पहचान खो चुके दलों का मिलन है
टेनिस स्टार Venus Williams ने रचाई शादी, जानें कौन हैं उनके पति Andrea Preti?
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आगरा में खिलाड़ियों को किया सम्मानित, Sansad Khel Mahotsav (Agra news)
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन Agra News: एकलव्य स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया सम्मानित
उन्नाव रेप केस: Kuldeep Sengar की सजा निलंबित होने पर छलका पीड़िता की मां का दर्द, बोलीं- हम सुरक्षित नहीं
