कानपुर में 13 हजार कर्मचारी करेंगे जनगणना 2027, डिजिटल प्रक्रिया पर जोर
कानपुर में जनगणना 2027 के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कुल 13,089 कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। यह देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी, जो गांव, शहर और वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा स्रोत साबित होगी।
जनगणना के माध्यम से आवास की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, जनसांख्यिकीय विवरण, धर्म, भाषा, साक्षरता, शिक्षा, आर्थिक गतिविधियां और प्रवासन जैसे विषयों पर सूक्ष्म स्तर का डेटा प्राप्त होगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना होगी, जबकि द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी।
इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी और नागरिकों को स्व-गणना का अनूठा विकल्प भी दिया जाएगा। जनगणना से पूर्व 15 दिनों की अवधि में नागरिक सेंसस सेल्फ एन्युमरेशन पोर्टल एवं ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे। सर्वेक्षक भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, जल, विद्युत और शौचालय की उपलब्धता जैसे 33 प्रकार के विवरण दर्ज करेंगे।
प्रशासन ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया है। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण 28 फरवरी तक, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण 31 मार्च तक और प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिवली में कार की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की तलाश
कानपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर की तलाश जारी
वेब सीरीज ‘कास्टिंग काउच’ का मुहूर्त, विजय कपूर ने किया शुभारंभ: Bollywood News
कानपुर में क्लीनिक में घुसकर वृद्धा पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, शराब के लिए मांगे थे रुपये
कानपुर सर्विस सेंटर मैनेजर पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, FIR दर्ज
कानपुर में मतदाता सूची अभियान: 35 हजार आवेदकों की सुनवाई, 1.70 लाख को नोटिस जारी
कानपुर में मतदाता सूची अभियान: 35 हजार आवेदकों की सुनवाई, 1.70 लाख को नोटिस जारी
कानपुर में KDA का बुलडोजर चला, कटरी ख्योरा में अवैध निर्माण सील
